Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: नानौता पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, 5 घंटे में भटकी बच्ची को परिवार से मिलाया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 07/09/2026 12:47:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 07/09/2026 12:47:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नानौता रविवार दिनांक 6 सिंतबर, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान एवं मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत नानौता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्यूटी के साथ साथ मानवता का एक सार्थक परिचय दिया और मात्र 05 घंटों में सहारनपुर शहर से भटक कर नानौता पहुंची 10 वर्षीय लावारिस बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया।

विस्तार

अवगत करा दें कि पुलिस गश्त के दौरान कस्बा नानौता में देहली यमुनोत्री मार्ग पर स्थित संजय चौक के पास  बच्ची को अकेले घूमते पाए जाने पर पुलिस टीम ने तत्काल उसे संरक्षण में लेकर मिशन शक्ति केंद्र पहुंचाया तथा उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी।  नानौता पुलिस द्वारा त्वरित प्रयास एवं प्रभावी कार्यवाही से परिजनों की पहचान/तस्दीक कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। जो मानवता सेवा व जन सुरक्षा में पुलिस विभाग का सराहनीय कदम है, अपनी 10 वर्षीय बालिका को पुलिस द्वारा सकुशल पाकर परिजनों ने नानौता पुलिस टीम का ह्रदय से आभार प्रकट किया।  जनपद सहारनपुर पुलिस सुरक्षा, संवेदनशीलता और जनता सेवा के लिए सदैव तत्पर/प्रतिबद्ध है।

Featured News