Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जमानिया स्टेशन पर गंदगी का अंबार, यात्रियों को भारी परेशानी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sandeep Kumar Gautam , Date: 06/04/2026 03:06:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Sandeep Kumar Gautam ,
  • Date:
  • 06/04/2026 03:06:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: यात्रियों को परेशानी, जल्द साफ-सफाई कराने की मांगजमानिया रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: यात्रियों को परेशानी, जल्द साफ-सफाई कराने की मांगजमानिया रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूरा इलाका कूड़ाघर में तब्दील हो गया है, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ऑटो स्टैंड से लेकर स्टेशन के किनारे तक कूड़े के ढेर, सड़ा हुआ पानी और दुर्गंध फैली हुई है। इस स्थिति के कारण राहगीरों को नाक बंद करके गुजरना पड़ रहा है। कई जगहों पर जलभराव और सड़ांध से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। सफाई सुपरवाइजर वसीम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। इससे पता चलता है कि शिकायत सुनने और समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस व्यवस्था मौजूद नहीं है।

 

रेलवे जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की गंदगी व्यवस्था पर सवाल उठाती है। यह देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और कोई ठोस कार्रवाई करते हैं।स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। राहगीरों जैसे सुबास, रमेश, मनोज और संजय ने बताया कि यहां सफाई केवल दिखावे के लिए होती है। कर्मचारी एक दिन झाडू लगाकर कई दिनों तक गायब रहते हैं, जिससे कूड़ा लगातार जमा होता रहता है।