-
☰
उत्तर प्रदेश: विश्व पुस्तक दिवस पर डीएवी फर्टिलाइज़र स्कूल में पठन गतिविधि का हुआ आयोजन
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संभल बबराला 23 अप्रैल बृहस्पतिवार को डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल, बबराला जिला संभल में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में “सब कार्य छोड़कर पढ़ो” गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री आनन्द स्वरूप सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र एवं मार्गदर्शक होती हैं, जो उसे जीवन में सही दिशा प्रदान करती हैं तथा उसके व्यक्तित्व का समग्र विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित पठन की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती एकता द्विवेदी ने कहा कि पठन केवल ज्ञान प्राप्ति का साधन ही नहीं है, बल्कि यह हमारी कल्पना शक्ति, विचार शक्ति और अभिव्यक्ति को भी समृद्ध बनाता है। वहीं सह-संयोजिका श्रीमती अन्ना बेट्टी थामस ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक पुस्तक हमें एक नए संसार की सैर कराती है। इस अवसर पर छात्रा अनिष्का सूरज नायर ने पुस्तकों के महत्व पर अपना स्वानुभव साझा करते हुए एक प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया, जिसने सभी को गहराई से प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त, कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा एक संवादात्मक प्रस्तुति दी गई, जिसमें पुस्तकों के महत्व को रोचक एवं प्रभावी ढंग से दर्शाया गया और कक्षा 10 के छात्र अविनाश ने पुस्तकों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को प्रस्तुत कर सभी के ज्ञान में वृद्धि की। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह रही कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने लगभग 25 मिनट तक अपनी प्रिय पुस्तकों तथा पुस्तकालय की विविध पुस्तकों का शांतिपूर्वक पठन किया। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में पठन के प्रति रुचि एवं एकाग्रता को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अंग्रेजी विभाग के श्री विनय कुमार एवं श्रीमती कंचन जौहरी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्री विनय कुमार ने कहा कि नियमित पठन से न केवल भाषा पर अधिकार बढ़ता है, बल्कि यह विद्यार्थियों के विचारों को व्यापक बनाकर उनके व्यक्तित्व को भी निखारता है। अंत में, आज का पाठक, कल का नेता संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।
Raghav Chaddha Breaking: AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा का BJP में जाने का दावा, सियासत हुई गरम
मध्य प्रदेश: जल गुणवत्ता प्रशिक्षण में FTK किट से जांच की दी सीख
मध्य प्रदेश: आदित्य नारायण तिवारी ने संभाला एसडीएम पद, आकाश अग्रवाल को दी भावभीनी विदाई
राजस्थान: प्रभारी सचिव ने झील व जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण, सतर्कता के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: फूड सेफ्टी अभियान में ठेला-फास्ट फूड दुकानों पर सख्त जांच, स्वच्छता के दिए निर्देश