Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रिक्रूट आरक्षियों को दी गई आधुनिक तकनीक व दंगा नियंत्रण की ट्रेनिंग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 24/04/2026 11:56:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 24/04/2026 11:56:39 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा कनिष्क आर. जामकर सहायक पुलिस अधीक्षक(प्रशिक्षणाधीन) के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में रिक्रूट आरक्षियों को आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण के दौरान YAKSH App, E-Summon एवं CyTrain जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का प्रशिक्षण देकर साइबर अपराध के नियंत्रण, ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग व डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई । इसी क्रम में आपात परिस्थितियों बलवाइयों/अराजतत्वों व गड़बड़ी फैलाने वालों तथा विषम परिस्थियों के दौरान दंगों से निपटने के लिए की जाने वाली कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । यह पहल रिक्रूट आरक्षियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर आमजन को त्वरित व बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ।