-
☰
उत्तर प्रदेश: सास-बहु संवाद से दूर होंगे घरेलू विवाद, तीतरों में मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तीतरो जनपद सहारनपुर रविवार दिनांक 6 सिंतबर को, मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना तीतरों मिशन शक्ति टीम द्वारा थानान्तर्गत तीतरो ग्राम धानवा में ग्राम चौपाल आयोजित कर "सास-बहु संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संवाद के माध्यम से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न/दहेज हत्या, गृह-क्लेश एवं पारिवारिक विवादों से उत्पन्न होने वाले आपराधिक मामलों की रोकथाम के लिए आपसी समझ, सम्मान एवं सकारात्मक संवाद पर जोर दिया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तीतरो जनपद सहारनपुर रविवार दिनांक 6 सिंतबर को, मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना तीतरों मिशन शक्ति टीम द्वारा थानान्तर्गत तीतरो ग्राम धानवा में ग्राम चौपाल आयोजित कर "सास-बहु संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संवाद के माध्यम से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न/दहेज हत्या, गृह-क्लेश एवं पारिवारिक विवादों से उत्पन्न होने वाले आपराधिक मामलों की रोकथाम के लिए आपसी समझ, सम्मान एवं सकारात्मक संवाद पर जोर दिया गया। सास-बहुओं को छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को विवाद का रूप न देने तथा समय रहते संवाद एवं आपसी समझ से विवादों का समाधान करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने की अपील की गई। इस दौरान 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर क्राइम, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने संदेश दिया कि "सुरक्षित परिवार ही सुरक्षित समाज की नींव है" तथा समय रहते पारिवारिक विवादों का समाधान कर गंभीर आपराधिक घटनाओं को रोका जा सकता है।
उत्तर प्रदेश: सजी बिरहा की महफिल, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा के मुकाबले पर झूमे हजारों श्रोता
असम: जागीरोड में विकास कार्यों की सौगात, नगांव चुनाव को लेकर मंत्री हजारिका का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, PAC और पुलिस का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, 56 वर्षीय एक मौलाना पर लगे आरोप
उत्तर प्रदेश: महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा ने बांधा समां
मध्य प्रदेश: भवन अनुमति में देरी से बढ़ी परेशानी, नगर निगम की जवाबदेही पर उठे सवाल