Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: इकोटेक पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, हथियार और वाहन बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 26/02/2026 01:26:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 26/02/2026 01:26:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस टीम द्वारा इमलिया का कट पर बैरियर लगाकर चैकिग की जा रही थी़ तभी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध प्रतीत हो रही कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार अभियुक्तगण द्वारा रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस टीम द्वारा इमलिया का कट पर बैरियर लगाकर चैकिग की जा रही थी़ तभी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध प्रतीत हो रही कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार अभियुक्तगण द्वारा रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए घेराबन्दी कर की गयी जवाबी कार्यवाही में कार सवार दोनो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.सचिन पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम हसनपुर, थाना जहाँगीरपुर, जिला बुलन्दशहर 2. विपिन उर्फ कल्ला पुत्र सुरेश उर्फ बुग्गा निवासी लुक्सर, थाना इकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर उम्र- 23 वर्ष के रुप में हुयी है, जो थाना इकोटेक प्रथम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2026 धारा 103(1)/109/191(3)/61(2) बीएनएस में वांछित चल रहे थे। अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल .32 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस .32 बोर व एक पिस्टल .30 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .30 बोर व 02 खोखा कारतूस .30 बोर तथा एक गाड़ी टाटा पन्च बरामद की गयी है। घायल अभियुक्तो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।