-
☰
झारखण्ड: पांच महीने से रोजगार की मांग, विस्थापित युवाओं ने प्रशासन को सौंपा मांग-पत्र
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: केरेडारी प्रखंड के पचड़ा गाँव के जमुनियाटांड़ के विस्थापित एवं बेरोजगार युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता मोहम्मद समसाद अंसारी के नेतृत्व में उपायुक्त, केरेडारी थाना प्रभारी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को एक मांग-पत्र सौंपा।
विस्तार
झारखण्ड: केरेडारी प्रखंड के पचड़ा गाँव के जमुनियाटांड़ के विस्थापित एवं बेरोजगार युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता मोहम्मद समसाद अंसारी के नेतृत्व में उपायुक्त, केरेडारी थाना प्रभारी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को एक मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र के माध्यम से युवाओं ने बताया कि सीसीएल की चंद्रगुप्त कोयला परियोजना से जुड़ी सुश्री इंफ्रा कंपनी के लिए उनकी उपजाऊ भूमि और आवासीय परिसरों का अधिग्रहण किया गया था। इसके बावजूद प्रभावित परिवारों के योग्य युवाओं को अब तक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है। युवाओं का कहना है कि वे पिछले पाँच महीनों से रोजगार की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके कारण प्रभावित परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।युवाओं ने प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए प्रभावित परिवारों के सदस्यों को नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी प्रभावित युवा 6 अगस्त से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। युवाओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और वे अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत न्याय तथा रोजगार की मांग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन, सुश्री इंफ्रा कंपनी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद