Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 42 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 30/06/2026 02:05:48 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 30/06/2026 02:05:48 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: कैथल जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई है।

विस्तार

गुजरात: कैथल जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई है। एंटी नारकोटिक सैल व सीआईए-1 पुलिस द्वारा नशा तस्करी के अलग अलग 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे से 42 किलो 260 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में सीआईए-1 प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह की टीम गांव नरड़ क्षेत्र में अपराधों एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव सरायगढ जिला सुपौल बिहार निवासी पप्पू कुमार लंबे समय से गांजा फूल पत्ती की तस्करी का कार्य कर रहे हैं और जो अभी कुछ समय में गांव प्योदा के रास्ते भारी मात्रा में गांजा लेकर कैथल की ओर आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 52 प्योदा के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। करीब रात 8 बजे नेशनल हाईवे 52 की ओर से एक व्यक्ति बताए हुलिया अनुसार पैदल पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा संदिग्ध को मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध की पहचान गांव सरायगढ जिला सुपौल बिहार निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी कलायत रोहताश के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक कट्टे से 20 किलो 680 ग्राम गांजा फुल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे पीएसआई सुनील कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि दुसरे मामले में एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह की टीम अपराध एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। टीम चंदाना क्षेत्र में मौजूद थी, तभी एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कपिल कुमार नामक लड़का आसपास के गांवों एवं क्षेत्र में नशा करने वाले व्यक्तियों को गांजा फूलपत्ती सप्लाई करता है तथा वह आज भी अपनी गाड़ी एक्सेन्ट में गांजा फूल पत्ती बेचने के उद्देश्य से गांव चंदाना से होते हुए कैथल की तरफ आने वाला है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके गांव चंदाना के पास बाईपास पर नाकाबंदी शुरू की। कुछ समय बाद एक एक्सेंट गाड़ी गांव चंदाना से कैथल की तरफ आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकवाकर ड्राइवर को पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव रहिशपुर जिला गाजियाबाद यूपी निवासी कपिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर बीर भान सिंह के समक्ष की गई जांच दौरान आरोपी की गाड़ी की डिग्गी से 21 किलो 580 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई मंजीत सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Related News

राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद

राजस्थान: शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पोस्टर विमोचन, 21 जुलाई से होगा भव्य धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश: समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में जैनामृत शिक्षण शिविर बना श्रद्धा, ज्ञान और संस्कारों का केंद्र

राजस्थान: डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

राजस्थान: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 680 लीटर खराब दूध जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया


Featured News