Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 63 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 30/06/2026 11:13:47 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 30/06/2026 11:13:47 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली जिले में सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत के नेतृत्व में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन हुआ।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली जिले में सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत के नेतृत्व में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन हुआ। उनके कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बेहतरीन कार्य किया। टीमों ने मुस्तैदी से घर-घर जाकर सोमवार को जिले के कुल 63 हजार 301 बच्चों को पोलियो सुरक्षा कवच (पोलियो खुराक) पिलाई। दवा पिलाने के साथ-साथ सभी टीमों ने शत-प्रतिशत घरों पर जाकर उचित हाउस मार्किंग (घर-घर निशान लगाने) का काम पूरा किया। अभियान की गुणवत्ता और सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा फील्ड में लगातार मॉनिटरिंग की गई। पोलियो की खुराक से कोई भी बच्चा वंचित ना रहे, इसके लिए तीसरे दिन भी नीमराणा, बानसूर व बहरोड़ ब्लॉक में टीमें पूरी ताकत के साथ घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलायेगी। सीएमएचओ डॉ. शेखावत ने जिले की सभी टीमों व सुपरवाइजर्स को अंतिम दिन भी 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के निर्देष दिये हैं। डीएनओ रविकांत जांगिड़ ने बताया कि सोमवार को सभी टीमों द्वारा घर-घर जाकर जिले में कुल 63 हजार 301 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई हैं, अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।

Related News

राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद

राजस्थान: शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पोस्टर विमोचन, 21 जुलाई से होगा भव्य धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश: समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में जैनामृत शिक्षण शिविर बना श्रद्धा, ज्ञान और संस्कारों का केंद्र

राजस्थान: डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

राजस्थान: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 680 लीटर खराब दूध जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया


Featured News