-
☰
राजस्थान: ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और स्थाई समाधान के लिए सोमवार को ग्राम सुंदरपुरा ढ़ाढ़ा में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और स्थाई समाधान के लिए सोमवार को ग्राम सुंदरपुरा ढ़ाढ़ा में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक हंसराज पटेल ने षिविर का अवलोकन कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। विधायक पटेल ने ना केवल लोगों की बुनियादी समस्याओं को गहराई से समझा, बल्कि उनकी उम्मीदों और आवश्यकताओं को भी करीब से सुना। शिविर में शासन और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल का एक उत्कृष्ठ उदाहरण देखने को मिला। विधायक पटेल ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर जनता से जुड़ी हर समस्या के त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिये। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हर पात्र व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने के लिए पाबंद किया। पटेल ने राज्य सरकार की नीतियों और प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य और संकल्प यही है कि प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़ें। सभी सेवाएं अत्यंत सरल, पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध (टाइम-बाउंड) तरीके से सीधे उनके गांव-चौपाल में ही उपलब्ध कराई जायें। शिविर की सबसे बड़ी खूबी यह रही कि यहां कागजी कार्यवाही को लंबा खींचने के बजाय ’ऑन-द-स्पॉट’ फैसले लिए गए। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और राजस्व से जुड़े दर्जनों मामलों का मौके पर ही अधिकारियों की मौजूदगी में निपटारा किया गया। इसी संकल्प के साथ सरकार इन सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं का मौके पर ही स्थाई समाधान कर रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह और संतोष देखा गया। इस दौरान एसडीएम ब्रिजेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद
उत्तर प्रदेश: समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में जैनामृत शिक्षण शिविर बना श्रद्धा, ज्ञान और संस्कारों का केंद्र
राजस्थान: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 680 लीटर खराब दूध जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया