Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कोटपूतली में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 30/06/2026 11:36:56 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 30/06/2026 11:36:56 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सोमवार को कोटपूतली आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सोमवार को कोटपूतली आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कस्बे के पूतली कट पर कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जूली को साफा व माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जायेगी। राज्य की वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान रवि सेहरा, बबलू सिरोहीवाल, भूपसिंह पूतली, मोहित सैनी, महेंद्र पूतली, देशराज आर्य, नवीन अरोदिया, अनिल राहेड़ा, बिल्लू राहेड़ा, संतू सुंदरपुरा, रामजीलाल सैनी, हवासिंह गुर्जर, सचिन धनकड़, नरेश, मोनू करवास, घनश्याम आर्य, हेमंत शर्मा, नरेंद्र आर्य, सचिन यादव, सुमित गोयल, सतीश गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, सन्नी मीणा, गोलू, पंकज आर्य, कृष्ण सैन, पुष्कर मीणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद

राजस्थान: शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पोस्टर विमोचन, 21 जुलाई से होगा भव्य धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश: समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में जैनामृत शिक्षण शिविर बना श्रद्धा, ज्ञान और संस्कारों का केंद्र

राजस्थान: डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

राजस्थान: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 680 लीटर खराब दूध जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया


Featured News