Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जिला अभिभाषक संघ की बैठक हुई आयोजित, अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई का हुआ निर्णय

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 30/06/2026 11:26:39 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 30/06/2026 11:26:39 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली जिला अभिभाषक संघ कार्यालय में सोमवार को जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कई निर्णय लिए गए। बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कोटपूतली में न्यायालयों के संचालन के लिए किराये के भवनों की समुचित व्यवस्था किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद पत्र देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इसके अलावा जिला अभिभाषक संघ के कुछ सदस्यों द्वारा परिसर में अनुशासनहीनता करने, कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा बिना अधिकार कार्य किए जाने के मामलों पर भी चर्चा हुई। कार्यकारिणी ने इन गतिविधियों को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित सदस्यों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव मुकेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
 

Related News

राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद

राजस्थान: शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पोस्टर विमोचन, 21 जुलाई से होगा भव्य धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश: समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में जैनामृत शिक्षण शिविर बना श्रद्धा, ज्ञान और संस्कारों का केंद्र

राजस्थान: डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

राजस्थान: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 680 लीटर खराब दूध जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया


Featured News