Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: सड़क बदहाली और सीवरेज अव्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 30/06/2026 11:30:59 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 30/06/2026 11:30:59 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र के ग्राम खुर्दी, सैमाला व श्योग्रामवाली गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाली और सीवरेज कार्य से पैदा हुई अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र के ग्राम खुर्दी, सैमाला व श्योग्रामवाली गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाली और सीवरेज कार्य से पैदा हुई अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। इस गंभीर समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना व मुकेश गुरुजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि खुर्दी-सैमाला-श्योग्रामवाली मुख्य मार्ग पिछले लगभग 03 वर्षों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, पूरी सड़क पर गहरे गड्डे हो चुके हैं। रही-सही कसर सीवरेज लाईन डालने वाले विभाग ने पूरी कर दी, जिसने पाईपलाईन दबाने के बाद सड़क को भगवान भरोसे छोड़ दिया। वर्तमान में पूरी सड़क मिट्टी और मलबे के ढे़र में तब्दील हो चुकी है, जिससे हल्की सी बारिश होते ही यहाँ दलदल जैसी स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों ने कलक्टर को अवगत कराया कि इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों का आना-जाना होता है। सड़क खराब होने के कारण आये दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस को भी गांव में आने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पहले भी कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर परिषद को तुरंत निर्देशित किया जायें। अगर जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ और सीवरेज की अव्यवस्था ठीक नहीं की गई तो ग्रामीण बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान जगदीश पंच, इन्द्राज कसाना, किशन कसाना, नेमी रैया, धर्मपाल कसाना, प्रदीप कसाना, पप्पू राम, देषराज, हीरालाल, दारासिंह अवाना, लालचंद कसाना समेत बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related News

राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद

राजस्थान: शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पोस्टर विमोचन, 21 जुलाई से होगा भव्य धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश: समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में जैनामृत शिक्षण शिविर बना श्रद्धा, ज्ञान और संस्कारों का केंद्र

राजस्थान: डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

राजस्थान: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 680 लीटर खराब दूध जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया


Featured News