Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: जीवन कुंडू हत्याकांड में हुई बड़ी कार्रवाई, गुजरात से 3 आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 25/08/2026 11:19:15 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 25/08/2026 11:19:15 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हरियाणा पुलिस ने जीवन कुंडू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के जूनागढ़ से तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 50 हजार रुपये का इनामी मुख्य आरोपी रमेश शर्मा भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त 2026 को हिसार के सूर्यनगर निवासी जीवन कुंडू की 10-12 लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर हत्या कर दी थी। मामले में थाना HTM, हिसार में FIR दर्ज की गई थी। वारदात के बाद मुख्य आरोपी रमेश शर्मा के अलावा विशाल उर्फ बाबा और सौरभ उर्फ मोल्ड फरार चल रहे थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने विशेष अभियान चलाया। तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया तंत्र से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को जूनागढ़, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिसार में विरोध प्रदर्शन और धरने भी हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने कार्रवाई में शामिल पुलिस और एसटीएफ टीमों को बधाई देते हुए कहा कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपी देश के किसी भी हिस्से में छिपे हों, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: स्कूलों की समस्याएं लंबित न रहें, डीएम ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के चलते सोनभद्र में 25 अगस्त को रहेंगे स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश: सीएचसी कोरांव में 644 मरीजों का हुआ उपचार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह की कार्यशैली की मरीजों ने की सराहना

हरियाणा: झज्जर में 327 पत्रकार हुए सम्मानित, श्रमजीवी पत्रकार संघ का समारोह हुआ संपन्न

हरियाणा: झज्जर में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का नौवां प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह हुआ संपन्न, 327 पत्रकार हुए सम्मानित

हरियाणा: जलभराव से राहत के लिए 5 हजार फीट लंबी आरसीसी पाइपलाइन की बनी योजना, चार गांवों के किसानों को होगा फायदा


Featured News