Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में पहली बार महिला बनी वाल्मीकि सभा की जिलाध्यक्ष

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 25/08/2026 10:59:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 25/08/2026 10:59:50 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर क्षेत्रीय वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हो गया है। इस चुनाव में पहली बार किसी महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। नीलम कल्याण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरदान घावरी को 3,889 मतों से हराकर जिलाध्यक्ष पद हासिल किया। 22 अगस्त को हुए मतदान में वाल्मीकि समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया। जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। करीब एक महीने तक सभी प्रत्याशियों ने समाज की कॉलोनियों में जनसंपर्क और सभाएं कर समर्थन जुटाया। मतदान के बाद देर रात तक मतगणना चली। अंतिम परिणाम में नीलम कल्याण को 18,004 वोट, वरदान घावरी को 14,115, बृजमोहन सूद को 10,430 और विश्वास कांगड़ा को 7,002 वोट मिले। वहीं 5,704 मत निरस्त किए गए। कुल 55,255 मत पड़े।

नीलम कल्याण की जीत को वाल्मीकि सभा के इतिहास में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले जिलाध्यक्ष पद पर केवल पुरुष ही निर्वाचित होते रहे हैं। जीत के बाद भावाधस संगठन सहारनपुर और वाल्मीकि समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई दी। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में लंबित समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही सहारनपुर रेलवे स्टेशन स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कराने की भी अपेक्षा जताई गई। वहीं, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नीलम कल्याण ने समाजहित में काम करने और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का भरोसा दिलाया।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: स्कूलों की समस्याएं लंबित न रहें, डीएम ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के चलते सोनभद्र में 25 अगस्त को रहेंगे स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश: सीएचसी कोरांव में 644 मरीजों का हुआ उपचार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह की कार्यशैली की मरीजों ने की सराहना

हरियाणा: झज्जर में 327 पत्रकार हुए सम्मानित, श्रमजीवी पत्रकार संघ का समारोह हुआ संपन्न

हरियाणा: झज्जर में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का नौवां प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह हुआ संपन्न, 327 पत्रकार हुए सम्मानित

हरियाणा: जलभराव से राहत के लिए 5 हजार फीट लंबी आरसीसी पाइपलाइन की बनी योजना, चार गांवों के किसानों को होगा फायदा


Featured News