Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के चलते सोनभद्र में 25 अगस्त को रहेंगे स्कूल बंद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 25/08/2026 11:52:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 25/08/2026 11:52:39 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए 25 अगस्त को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

लगातार बारिश के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कई सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे छात्रों के स्कूल आने-जाने में परेशानी और जोखिम की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने दें और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें। वहीं, विद्यालय प्रबंधन को भी प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं