-
☰
उत्तर प्रदेश: सीएचसी कोरांव में 644 मरीजों का हुआ उपचार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह की कार्यशैली की मरीजों ने की सराहना
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। ओपीडी में कुल 494 नए और 150 पुराने मरीज पहुंचे, यानी एक दिन में कुल 644 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श और उपचार कराया। मरीजों को देखने का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहा। ओपीडी में पहुंचे अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, शरीर में दर्द, पेट दर्द और त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. के.वी. सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की जांच और उपचार में जुटे रहे। मरीजों की संख्या अधिक होने के बावजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उपचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और कार्यशैली चर्चा में रही। मरीजों और तीमारदारों के अनुसार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हैं और जांच के बाद दवाओं व उपचार से संबंधित जानकारी सरल तरीके से देते हैं। मरीजों ने उनके विनम्र व्यवहार और सहयोगात्मक रवैये की सराहना की। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में चिकित्सक द्वारा समय देकर उनकी समस्या सुनना और उचित उपचार उपलब्ध कराना राहत की बात है। इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत होता है। एक ही दिन में 644 मरीजों का सीएचसी पहुंचना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को भी दर्शाता है। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं लगातार उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद जताई।