-
☰
उत्तर प्रदेश: गोंडा में कमिश्नर-जज आए आमने-सामने, फोन पर हुई तीखी बहस
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोंडा में करीब 30 साल पुराने स्कूल और नगर पालिका से जुड़े विवाद को लेकर कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल और जज शबीना खान के बीच फोन पर तीखी बातचीत का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जज शबीना खान ने इस संबंध में जिला जज को पत्र लिखकर कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र के मुताबिक, जज ने आरोप लगाया कि कमिश्नर ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उन पर अनुचित दबाव बनाने और डराने की कोशिश की। जज शबीना खान का आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें हाईकोर्ट में शिकायत करने की धमकी भी दी गई। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान उनके संस्कारों पर भी सवाल उठाए गए। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद स्कूल और नगर पालिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे करीब तीन दशक पुराने मामले से जुड़ा है। अब न्यायिक अधिकारी की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल, जज की ओर से लगाए गए आरोपों पर प्रशासनिक स्तर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।