Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 19/06/2026 04:29:20 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 19/06/2026 04:29:20 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक श्रुत पंचमी एवं जिनवाणी महोत्सव के पावन अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री 108 आर्जव सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि श्री 108 विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विबोध सागर जी महाराज का श्री दिगंबर जैन नसिया में प्रातःकाल गाजे-बाजे एवं जयघोष के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

विस्तार

राजस्थान: टोंक श्रुत पंचमी एवं जिनवाणी महोत्सव के पावन अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री 108 आर्जव सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि श्री 108 विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विबोध सागर जी महाराज का श्री दिगंबर जैन नसिया में प्रातःकाल गाजे-बाजे एवं जयघोष के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ।  समाज के प्रवक्ता पवन जैन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि मुनि संघ ने छावनी क्षेत्र से प्रातःकालीन विहार प्रारंभ किया तथा बड़ा कुआं मार्ग से होते हुए श्री दिगंबर जैन नसिया में मंगल प्रवेश किया। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक पाद प्रक्षालन किया गया तथा तत्पश्चात मां जिनवाणी की अष्टद्रव्य से पूजा-अर्चना एवं भक्ति की गई। अपने मंगल प्रवचन में मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज ने श्रुत पंचमी एवं जिनवाणी माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन महान ग्रंथ षट्खण्डागम की रचना हुई थी, जिसमें मंगलाचरण के रूप में णमोकार महामंत्र को लिपिबद्ध किया गया।

 

उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की दिव्य वाणी हम सभी के लिए अमूल्य उपकार है तथा उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक श्रावक का कर्तव्य है। मुनि श्री ने अपने पूर्व संस्मरण साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2010 में मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के चातुर्मास के दौरान वे ब्रह्मचारी रूप में टोंक आए थे। उन्होंने कहा कि टोंक की धर्मनिष्ठ जनता एवं यहां की धर्म प्रभावना सदैव प्रेरणादायी रही है। संघ का कुछ दिन का अल्पकालिक प्रवास रहेगा कार्यक्रम में पदमचंद आड़रा, नरेंद्र फागी, प्रेमचंद झिराना, अनिल सर्राफ, विकास अतार, ओम ककोड़, मुकेश बरवास, जितेंद्र बनेठा, मनीष फागी, पप्पू नायक, नीटू छामुनिया, पारस दाखिया धर्म चंद आड़रा पत्तल दोना सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।