-
☰
उत्तर प्रदेश: गैस किल्लत पर सपा महिला सभा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में सियासी गर्मी उस वक्त चरम पर पहुंच गई जब 18 मार्च 2026 को समाजवादी पार्टी महिला सभा ने गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में सियासी गर्मी उस वक्त चरम पर पहुंच गई जब 18 मार्च 2026 को समाजवादी पार्टी महिला सभा ने गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के निर्देश पर, जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास सैकड़ों महिलाओं ने इकट्ठा होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। नारे गूंजे — “महंगाई रोको, गैस दो!” और “जनता को राहत दो!” इस पूरे आंदोलन की खास बात रही जिलाध्यक्ष तनवीर खान का मजबूत और जुझारू नेतृत्व, जिनकी रणनीति और संगठन क्षमता ने इस प्रदर्शन को नई धार दी। तनवीर खान लगातार आम जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाने के लिए जाने जाते हैं, और एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि वे जमीनी नेता हैं, जो जनता की आवाज़ बनकर खड़े रहते हैं। महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में गैस की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। “पहले महंगाई ने कमर तोड़ी और अब गैस की कमी ने महिलाओं की रसोई तक छीन ली है। भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है,” उन्होंने तीखे शब्दों में कहा। जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया ने भी सरकार के दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि “जब जनता गैस के लिए भटक रही है, तब सरकार का ये कहना कि कोई कमी नहीं है, सीधे-सीधे जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।” इस प्रदर्शन में महिला सभा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं, जिनमें महानगर अध्यक्ष जाफरीन, निधि श्रीवास्तव, ममता देवी, राज बेटी, अरुण गुप्ता, विटोली देवी, सुनीता देवी, नन्ही, सीमा, प्रियंका, सुनीता राणा, बबीता कश्यप, मुस्कान, ज्योति कश्यप सहित कई नाम शामिल रहे।
शाहजहांपुर की सड़कों पर उठी ये आवाज़ सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनता की पीड़ा का आईना है—और इसके केंद्र में खड़े हैं। तनवीर खान, जो लगातार जनता के हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
राजस्थान: प्रेम प्रसंग के चलते दोहरे हत्याकांड का मामला, पुलिस ने की जांच जारी
गुजरात: 5 साल बाद रिहाई पर खानाजी संग्रामजी का हुआ भावुक स्वागत
बिहार: बेमौसम बारिश से मक्का-गेहूं की फसलें हुई बर्बाद, किसानों में मचा हाहाकार
राजस्थान: “मल्ला श्री 2026” प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं ने शक्ति और साहस का किया प्रदर्शन
राजस्थान: वागड़ क्षत्रिय महासभा ने महंत बलवीर गिरी महाराज का किया सम्मान
उत्तर प्रदेश: जागरूकता कार्यक्रम व रैली आयोजित, महिला स्वास्थ्य और करियर पर दिया गया मार्गदर्शन