-
☰
राजस्थान: राठ बॉयज हॉस्टल की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए शिक्षाविद कृष्णकांत भारद्वाज
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: सीकर आज राठ बॉयज हॉस्टल, सीकर में उत्तर प्रदेश के मथुरा से पधारे प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री कृष्णकांत भारद्वाज ने हॉस्टल का भ्रमण कर यहां की समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, अनुशासित वातावरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विस्तार
राजस्थान: सीकर आज राठ बॉयज हॉस्टल, सीकर में उत्तर प्रदेश के मथुरा से पधारे प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री कृष्णकांत भारद्वाज ने हॉस्टल का भ्रमण कर यहां की समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, अनुशासित वातावरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री भारद्वाज ने कहा कि "हॉस्टल में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की सेवा करना भी ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है।" उन्होंने राठ बॉयज हॉस्टल के उत्कृष्ट प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके साथ पधारी उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनैना भारद्वाज ने भी हॉस्टल की साफ-सफाई, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए हॉस्टल संचालक को शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रबंधन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर राठ बॉयज हॉस्टल के संचालक श्री मुकेश एवं सह-संचालिका श्रीमती उर्मिला ने श्री कृष्णकांत भारद्वाज एवं श्रीमती सुनैना भारद्वाज का माँ सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में अतिथियों ने राठ बॉयज हॉस्टल परिवार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों के हित में निरंतर उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। राठ बॉयज हॉस्टल, सीकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवास, अनुशासित वातावरण एवं श्रेष्ठ सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद
उत्तर प्रदेश: समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में जैनामृत शिक्षण शिविर बना श्रद्धा, ज्ञान और संस्कारों का केंद्र
राजस्थान: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 680 लीटर खराब दूध जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया