Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डीआईजी अभिषेक सिंह ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 19/06/2026 02:12:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 19/06/2026 02:12:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई की गयी, जिसमें  परिक्षेत्र के जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई की गयी, जिसमें  परिक्षेत्र के जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र सहारनपुर माननीय अभिषेक सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ लेते हुए उसका निस्तारण समयबद्ध एवं संतोषजनक रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।