Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कबीर साहेब प्रगट दिवस पर रामपुर मनिहारान में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के साथ कार्यक्रम आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 30/06/2026 02:12:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 30/06/2026 02:12:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान सोमवार 29 जून को संत शिरोमणि कबीर साहेब के प्रगट दिवस पर नगर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान सोमवार 29 जून को संत शिरोमणि कबीर साहेब के प्रगट दिवस पर नगर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस्लामनगर रोड पर श्रद्धालुओं व राहगीरों के लिए छबील शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राहगीरों और श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद व ठंडा मीठा स्वादिष्ट शर्बत वितरण किया गया। जिससे भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों व नगरीय लोगों को राहत मिली, इस पावन पर्व की शुभ बेला पर कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने कहा कि कबीर साहेब ने सत्य, प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया तथा जाति-पांति और ऊंच-नीच का विरोध करते हुए समाज को भाई चारे की राह दिखाई। चौधरी नक्षत्र पंवार ने कहा कि संत कबीर साहेब की वाणी आज भी समाज को सही दिशा दे रही है। प्रदीप चौधरी ने संत शिरोमणि कबीर साहेब के विचारों को सामाजिक समरसता का आधार बताया, जबकि कुलदीप बालियान ने सभी से प्रेम, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में रविंद्र चौधरी, विकास सैनी, राजू पंचाल, देवेंद्र सिंह, ऋषिपाल चौधरी, ओमपाल कोरी, साहब सिंह कोरी, विकास बालियान, निखिल, राजकुमार घाटेड़ा, रोहित चौहान व देवेंद्र बाबू सहित कबीर पंथी समाज के लोगों ने भारी संख्या में भागीदारी निभाई। साथ साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें बबली देवी, मंजू, ममता, शकुंतला, कुसुम, सुशीला, राकेश रानी और मोनिका प्रमुख रहीं। इसी पावन पर्व पर निकटवर्ती ग्राम खानपुर में भी संत शिरोमणि कबीर साहेब के प्रगट उत्सव पर मयंक चौधरी एवं उनके साथियों ने हलवे के प्रसाद का वितरण कर श्रद्धापूर्वक प्रकाश उत्सव मनाया। इस दौरान संत शिरोमणि कबीर साहेब के बताए सत्य, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Related News

राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद

राजस्थान: शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पोस्टर विमोचन, 21 जुलाई से होगा भव्य धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश: समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में जैनामृत शिक्षण शिविर बना श्रद्धा, ज्ञान और संस्कारों का केंद्र

राजस्थान: डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

राजस्थान: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 680 लीटर खराब दूध जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया


Featured News