Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: नौतन पुलिस ने भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब की बरामद, तस्कर हुए फरार

- Photo by : social media

बिहार:  Published by: Dilip Kumar , Date: 15/06/2026 11:08:00 am Share:
  • बिहार:
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 15/06/2026 11:08:00 am
Share:

संक्षेप

बिहार: नौतन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बैरा परसौनी क्षेत्र से भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है।

विस्तार

बिहार: नौतन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बैरा परसौनी क्षेत्र से भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से गंडक नदी के रास्ते बैरा परसौनी में भारी मात्रा में शराब की खेप पहुंचाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक घर में छापेमारी की, जहां से विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद की गई।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8 पीएम स्पेशल के 528 पीस, किंगफिशर बीयर के 103 पीस, रॉयल स्टैग के 11 पीस तथा बंटी-बबली ब्रांड के 90 पाउच (200 एमएल) सहित कुल 172.79 लीटर शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।