-
☰
बिहार: नव निर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति का हुआ भव्य स्वागत, दिवंगत सांसद को दी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नव निर्वाचित जदयू एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विस्तार
बिहार: नव निर्वाचित जदयू एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वे नया टोला स्थित कर्पूरी चौक पहुंचीं, जहां उन्होंने दिवंगत सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के स्मृति स्थल एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिवरानी देवी प्रजापति ने कहा कि वे जिले के विकास, पार्टी संगठन की मजबूती तथा पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। जदयू कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित एमएलसी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनके निर्वाचन पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि शिवरानी देवी प्रजापति इससे पूर्व पश्चिम चम्पारण जिला परिषद की चेयरमैन भी रह चुकी हैं।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत