-
☰
बिहार: कोचिंग संस्थानों की जांच से मचा हड़कंप, कई संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नौतन प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को शिवराजपुर बाजार स्थित दर्जनों कोचिंग संस्थानों की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) रियाज अहमद के नेतृत्व में औचक जांच की गई।
विस्तार
बिहार: नौतन प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को शिवराजपुर बाजार स्थित दर्जनों कोचिंग संस्थानों की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) रियाज अहमद के नेतृत्व में औचक जांच की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। जांच के दौरान बीईओ रियाज अहमद ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है। जो संस्थान निर्धारित मानकों का पालन नहीं करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय अवधि के दौरान कोचिंग संचालित करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे संस्थानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी कोचिंग संस्थानों के लिए निबंधन (रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य बताया गया। बिना निबंधन के संचालित होने वाले संस्थानों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान कई कोचिंग संस्थानों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीईओ ने सभी कोचिंग संचालकों को सोमवार को प्रखंड शिक्षा कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा और निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वालों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत