Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: सावन में जल भरने गया किशोर नदी में डूबा, दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar , Date: 05/08/2026 11:31:22 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 05/08/2026 11:31:22 am
Share:

संक्षेप

बिहार: नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत वार्ड-3 निवासी 14 वर्षीय शुभम कुमार का शव बथना नदी में डूबने के 48 घंटे बाद भी नहीं मिल सका है।

विस्तार

बिहार: नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत वार्ड-3 निवासी 14 वर्षीय शुभम कुमार का शव बथना नदी में डूबने के 48 घंटे बाद भी नहीं मिल सका है। सावन की प्रथम सोमवारी को जल भरने गए किशोर की तलाश में SDRF की टीम सोमवार से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन तेज बहाव और गंदले पानी के कारण अब तक कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने जताई नाराजगी झुनझुन दुबे के पुत्र शुभम अपने 10 साथियों के साथ सोमवार सुबह बथना घाट गया था। पैर फिसलने से वह नदी में बह गया था। 2 दिन बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि "SDRF के जवान अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब NDRF की टीम बुलाकर खोज अभियान और तेज किया जाए।" 

प्रशासन कैम्प में, नेता नदारद  

SDRF के जवान गोताखोरी और बोट के जरिए लगातार नदी में सर्च कर रहे हैं। प्रशासनिक टीम मौके पर कैम्प कर निगरानी कर रही है। लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी भी जनप्रतिनिधि या बड़े नेता के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मृतक शुभम अपनी 3 बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है और पूरे गांव में मातम पसरा है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शव मिलने तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: स्कूलों की समस्याएं लंबित न रहें, डीएम ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के चलते सोनभद्र में 25 अगस्त को रहेंगे स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश: सीएचसी कोरांव में 644 मरीजों का हुआ उपचार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह की कार्यशैली की मरीजों ने की सराहना

हरियाणा: झज्जर में 327 पत्रकार हुए सम्मानित, श्रमजीवी पत्रकार संघ का समारोह हुआ संपन्न

हरियाणा: झज्जर में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का नौवां प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह हुआ संपन्न, 327 पत्रकार हुए सम्मानित

हरियाणा: जलभराव से राहत के लिए 5 हजार फीट लंबी आरसीसी पाइपलाइन की बनी योजना, चार गांवों के किसानों को होगा फायदा


Featured News