-
☰
छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल से मिले अदनान मेमन, कोरबा शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी हुई मजबूत
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर कोरबा जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विस्तार
छत्तीसगढ़: कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर कोरबा जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष (शहरी) पद के प्रबल दावेदार अदनान मेमन ने रायपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अदनान मेमन ने संगठन के आगामी चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष (शहरी) पद पर चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की और पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान अदनान मेमन ने पूर्व मुख्यमंत्री को कोरबा शहर में कांग्रेस संगठन की जमीनी स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि संगठन उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवाओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर शहर में कांग्रेस को और अधिक मजबूत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अदनान मेमन को संगठन हित में पूरी ताकत से काम करने और कार्यकर्ताओं के बीच पैठ मजबूत करने की समझाइश देते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। अदनान मेमन की पूर्व मुख्यमंत्री से इस मुलाकात और आशीर्वाद मिलने के बाद कोरबा शहर कांग्रेस की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इसे ब्लॉक अध्यक्ष (शहरी) पद के लिए उनकी दावेदारी की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेमन के समर्थकों में इस मुलाकात के बाद खासा उत्साह देखा जा रहा है।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत