-
☰
राजस्थान: तीन दिवसीय निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ, 300 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर यूनानी मेडिकल कॉलेज में 12 मई 2026 को सुबह 9:15 बजे तीन दिवसीय विशाल निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर यूनानी मेडिकल कॉलेज में 12 मई 2026 को सुबह 9:15 बजे तीन दिवसीय विशाल निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रोफेसर मोहम्मद आज़म अंसारी ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के कई वरिष्ठ प्रोफेसर, चिकित्सक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. शाहिद अली खान, ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो. खालिद अली खान, स्किन एवं कॉस्मेटोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. सिराजुल हक, आईटीबी (रेजिमिनल थेरेपी) विभागाध्यक्ष प्रो. रुशी खान, सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं अस्पताल अधीक्षक प्रो. नाजिया एजाज रसूल सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविद मौजूद रहे। कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रो. जियाउल हसन तथा अन्य प्रोफेसरों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज़हीरुल इस्लाम, सचिव डॉ. परवेज वारसी, संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इमरान तथा वित्त सचिव डॉ. मोहम्मद अमीन खान ने शिविर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मरीजों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में लगभग 300 से अधिक मरीजों ने लाभ प्राप्त किया, जिनमें सांस एवं फेफड़ों के रोग, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, फ्रोजन शोल्डर, साइटिका, त्वचा रोग, महिला एवं बाल रोग तथा प्रसूति संबंधी समस्याओं के मरीज शामिल थे। सभी मरीजों को परामर्श, जांच एवं निशुल्क औषधियां प्रदान की गईं। डॉ. नाजिया एजाज रसूल ने बताया कि यह शिविर तीन दिनों तक लगातार जारी रहेगा। गंभीर मरीजों के लिए भर्ती, रहने, खाने-पीने और उपचार की पूरी व्यवस्था निशुल्क की गई है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में कई चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें प्रो. मोहम्मद आसिफ खान, डॉ. फहीम, डॉ. रिजवान, डॉ. इकबाल सहित नर्सिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी शामिल रहे। शिविर के आयोजन से क्षेत्रीय मरीजों को बड़ी राहत मिली है और लोगों ने इस पहल की सराहना की है।
राजस्थान: ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का हुआ भंडाफोड़, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप
उत्तर प्रदेश: दूसरे बड़े मंगल पर शीतला माता मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती पर विचार गोष्ठी और भंडारे का हुआ आयोजन