Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: एनडीपीएस मामले में दो साल से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 15/06/2026 10:59:34 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 15/06/2026 10:59:34 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: मेहसाणा में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस महानिदेशक (सीआईडी क्राइम एवं रेलवे) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मेहसाणा पैरोल/फर्लो स्क्वाड को बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

गुजरात: मेहसाणा में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस महानिदेशक (सीआईडी क्राइम एवं रेलवे) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मेहसाणा पैरोल/फर्लो स्क्वाड को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, नंदसाण पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 22(सी) और 29 के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी आसिफ उर्फ मुखी शाकिरभाई अनवरभाई सैयद पिछले दो वर्षों से फरार था। गांधीनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्रसिंह यादव तथा मेहसाणा पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

मेहसाणा एलसीबी के पुलिस निरीक्षक ए.एम. कामलिया के निर्देशन में पैरोल/फर्लो स्क्वाड के पीएसआई के.जी. चौधरी एवं उनकी टीम ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के महाराष्ट्र के पालघर जिले के पेल्हार क्षेत्र में छिपे होने की सटीक जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम 12 जून 2026 को महाराष्ट्र पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ को पालघर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को 13 जून 2026 को नंदसाण पुलिस स्टेशन के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई में पीएसआई के.जी. चौधरी, एएसआई चेतनकुमार नटवरलाल, एएसआई नरेंद्रसिंह हठीसिंह, एएसआई अनिरुद्ध रमणलाल तथा हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल हितेशकुमार, संजयभाई, युवराजसिंह और रविकुमार की अहम भूमिका रही।