-
☰
राजस्थान: वरिष्ठ नागरिक अधिकार जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली के डाबला रोड़ स्थित महात्मा बुद्ध संस्थान द्वारा संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों के संरक्षण तथा पर्यावरण चेतना के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली के डाबला रोड़ स्थित महात्मा बुद्ध संस्थान द्वारा संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों के संरक्षण तथा पर्यावरण चेतना के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती व महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी गैंदालाल ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सुरक्षा और देखभाल के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए बुजुर्गों का मान-सम्मान और उनकी सेवा करना बेहद जरूरी है। विशिष्ठ वक्ता पुलिस निरीक्षक दयानंद ने कहा कि पुलिस विभाग वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों के संरक्षण के लिए हमेशा तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्रम के आवासियों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बानसूर के सामाजिक सुरक्षा एवं नोडल अधिकारी संसार सागर ने समाज में गिरते मानवीय मूल्यों पर चिंता व्यक्त की और बुजुर्गों के आत्मसम्मान की रक्षा करने की बात पर बल दिया। संस्था के सचिव डॉ. एच. एन. धोलीवाल ने संस्थान और आश्रम द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संचालन योग शिक्षक ताराचंद सैनी ने किया। मुख्य सत्र के समापन के बाद सभी अतिथियों और अधिकारियों ने आश्रम परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। इस दौरान कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार सैनी, एलाईट फाउंडेशन के निदेशक भीमसिंह सैनी, शिक्षाविद् अरविंद कुमार यादव, आश्रम के मैनेजर कानाराम, नर्सिंग स्टॉफ मुकेश कुमार, चंचल देवी, उमराव लाल, सुरेंद्र कुमार, विमला देवी सहित संस्थान का स्टॉफ व आश्रम में रह रहे 35 आवासी उपस्थित रहे।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत