-
☰
राजस्थान: जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, युवाओं ने दिया जीवनदान का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां कांग्रेस नेता भीम पटेल और पत्रकार विक्रांत शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां कांग्रेस नेता भीम पटेल और पत्रकार विक्रांत शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली के नियमित रक्तदान अभियान के तहत कस्बे स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर को लेकर सुबह से ही युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस नेता भीम पटेल ने युवाओं से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्त की प्रत्येक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन साबित हो सकती है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य से जुड़ने की अपील की। अपने जन्मदिन के अवसर पर पत्रकार विक्रांत शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उनके साथ विक्रम बोछवाल, आशुतोष जांगिड़ सहित कई युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जीवनदान का संदेश दिया। पूर्व पार्षद तारा पूतली ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का यह उत्साह और सेवा भाव किसी की जिंदगी बचाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान चिरंजी लाल सैनी, भूपसिंह पूतली, अजय करजो, धर्मवीर ठाकर, कृष्ण गुर्जर, कुलदीप जाट सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत