Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 15/06/2026 11:25:09 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 15/06/2026 11:25:09 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पंचायत सुदरपुरा ढाढ़ा के खरिया गौर में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पंचायत सुदरपुरा ढाढ़ा के खरिया गौर में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों की जांच की और नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में आशीर्वाद मैटरनिटी होम कृष्णा हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सतीश यादव, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. युधिष्ठिर यादव, डॉ. सुनील, डॉ. रमेश, डॉ. राहुल गुर्जर सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत के लोग स्वस्थ और निरोगी रहें, इसी उद्देश्य से इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। इस अवसर पर अस्पताल एचआर विजय यादव, डॉ. रमेश सिंह चौहान, अरविंद यादव, महेश गुर्जर सहित अस्पताल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।