-
☰
राजस्थान: वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी बनीं मधु यादव, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पवाना अहीर स्थित सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत मधु यादव को पदोन्नत कर सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) बनाया गया है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पवाना अहीर स्थित सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत मधु यादव को पदोन्नत कर सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उन्होंने एमजीजीएस नारेहड़ा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्राचार्य महेश चंद यादव, पूर्व डीईओ प्रारंभिक हरचंद मीणा, प्रवक्ता डॉ. रामकरण यादव, संस्थापन अधिकारी धर्मपाल यादव, वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष मूलचंद यादव, एएओ बबीता यादव, सरपंच सचिन यादव, एएओ रामावतार नागर, पीईटी शिवपाल यादव, श्याम सुंदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि मधु यादव पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय महावीर प्रसाद गुरूजी शुक्लावास की पुत्री हैं। वह अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के कार्यों में भी सक्रिय योगदान देती रही हैं। मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मधु यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बेहतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत