-
☰
राजस्थान: हर घर रामायण अभियान के तहत परिवार को भेंट की गई श्रीरामचरितमानस, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘हर घर रामायण’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘हर घर रामायण’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी एवं शिक्षक जगदीश सिंह के परिवार को परम पूज्य संत बजरंग दास महाराज के कर-कमलों द्वारा पवित्र ग्रंथ श्रीरामचरितमानस भेंट की गई। इस मौके पर संत बजरंग दास महाराज ने रामायण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस घर में प्रतिदिन सपरिवार रामायण का पाठ होता है, वहां सुख, शांति, समृद्धि और आत्मिक शक्ति का वास होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से परिवार, समाज, राष्ट्र, पशु-पक्षियों एवं पर्यावरण के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। विहिप के जिला मंत्री महावीर सिंह ने परिषद द्वारा संचालित सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं जिला सहमंत्री एडवोकेट शिवकुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधना तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि जिलेभर में यह अभियान सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है और जिन परिवारों में रामायण ग्रंथ उपलब्ध नहीं है, वहां संतों के माध्यम से आदरपूर्वक श्रीरामचरितमानस पहुंचाई जा रही है। कार्यक्रम के अंत में कॉलोनी में सामूहिक धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से रामधुनी और श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रोहिताश सैनी, उपाध्यक्ष अमरजीत सोनी, नगर मंत्री तूफान सोनी, बजरंग दल के दिनेश सैनी, ऋषिराज माथुर, संदीप सैनी, रिंकू लखेरा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत