Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने की महाराजा अग्रसेन की हुई  पूजा-अर्चना, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 15/06/2026 10:53:28 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 15/06/2026 10:53:28 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, सहारनपुर के तत्वावधान में युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन के निकट महाराजा अग्रसेन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, सहारनपुर के तत्वावधान में युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन के निकट महाराजा अग्रसेन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गणमान्य लोगों ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाराजा अग्रसेन चौक सेवा समिति के अध्यक्ष विपुल गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का "एक ईंट-एक रुपया" का सिद्धांत आज भी सामाजिक सहयोग और समरसता का प्रतीक है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश गुप्ता ने कहा कि समाज पर हो रहे हमले कहीं न कहीं हमारी एकजुटता की कमी का परिणाम हैं। उन्होंने अंबहेटा और बड़ौत की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए समाज को सतर्क और संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि वैश्य समाज अपने राजनीतिक अस्तित्व को और मजबूत करे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। जिला अध्यक्ष अनिल गर्ग आर्य ने कहा कि वैश्य समाज के उत्पीड़न को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समाज की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होना होगा। वहीं महानगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि संगठन समाज की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है तथा हर सदस्य के सुख-दुख में उसके साथ खड़ा है। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान संरक्षक बृजमोहन सिंघल, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, राहुल सिंघल, पदम गर्ग, पत्रकार नवीन गर्ग, वाई बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।