Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, वितरित किए गए पंपलेट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 15/06/2026 10:47:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 15/06/2026 10:47:45 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन एवं नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा की अगुवाई में महिला कांस्टेबल मोनिका, पूजा एवं सोनू ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक किया। टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना डर के तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस टीम ने महिलाओं को डिजिटल अरेस्ट, साइबर अपराध, साइबर फ्रॉड, घरेलू हिंसा एवं शोषण जैसे मामलों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षात्मक योजनाओं और बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा तथा 112 आपातकालीन पुलिस सेवा के उपयोग के बारे में बताया गया। अभियान के दौरान महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।