Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 12 जुलाई को शुरू होगा परिचय सम्मेलन, जिला स्तर तक बढ़ेगा समिति का कार्यक्षेत्र

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 15/06/2026 11:22:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 15/06/2026 11:22:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कोटपूतली मेघवाल विकास समिति की मासिक बैठक रविवार को टापरी रोड स्थित मेघवाल महिला छात्रावास में समिति अध्यक्ष मदनलाल वर्मा की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुबेसिंह मोरोड़िया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कोटपूतली मेघवाल विकास समिति की मासिक बैठक रविवार को टापरी रोड स्थित मेघवाल महिला छात्रावास में समिति अध्यक्ष मदनलाल वर्मा की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुबेसिंह मोरोड़िया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में समाज हित एवं विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत पूर्व में पारित प्रस्तावों की समीक्षा से हुई। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पुनः जिम्मेदारियां तय करते हुए आगामी बैठक तक उन्हें पूरा करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके तहत आगामी 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे टापरी रोड स्थित मेघवाल महिला छात्रावास में परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन की तैयारियों और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष छोटूराम सामरिया एवं उनकी कार्यकारिणी को सौंपी गई। मानसून को देखते हुए छात्रावास के निर्माणाधीन भवन के पीछे की गली को सीमेंट से पक्का करवाने तथा पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि वर्षा का पानी भवन की नींव तक न पहुंचे। समिति के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने निर्माण कार्यों पर हुए खर्च तथा भामाशाहों से प्राप्त सहयोग राशि का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही निर्माण कार्यों में सहयोग देने वाले भामाशाहों से बकाया राशि के लिए संपर्क करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में वर्तमान समय में बढ़ते विवाह विच्छेद एवं पति-पत्नी के बीच बढ़ते मनमुटाव पर भी चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा समिति के कार्यक्षेत्र को कोटपूतली तहसील से बढ़ाकर जिला स्तर तक विस्तारित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके लिए जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुबेसिंह मोरोड़िया एवं उनकी कार्यकारिणी को पंजीकरण कार्यालय को पत्र भेजकर जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संरक्षक आर.एस. झांझरिया, रतिराम जीलोवा, छोटूराम सामरिया, हरिपाल, जगदीश मेघवाल, बदलूराम, रामनिवास, रामसिंह मैनेजर, चिरंजीलाल आर्य, अनिल कुमार मोरोड़िया, बंशीधर लूनीवाल, गिरिराज प्रधानाचार्य सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।