-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में RLD की स्वाभिमान रैली की तैयारियां हुई तेज, सांसद चंदन चौहान ने की समीक्षा
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर रामपुर मनिहारान में स्वाभिमान रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 3 सितंबर 2026 को गोचर कृषि इंटर कॉलेज/गोचर महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाली रैली को लेकर बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान ने विद्यालय प्रबंधन समिति और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद चंदन चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि गोचर विद्या प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस रैली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सांसद ने बैठक में मौजूद लोगों और क्षेत्रवासियों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभानी होंगी। इसके बाद सहारनपुर स्थित सर्किट हाउस में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें रैली की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आयोजन को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। रैली को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद चंदन चौहान ने रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के जरिए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठकों और जनसंपर्क अभियान के दौरान चौधरी भूपेंद्र सिंह, गोचर महाविद्यालय के अध्यक्ष चौधरी देवराज, गोचर कृषि इंटर कॉलेज के अध्यक्ष चौधरी अमित कुमार, नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी सहित राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राजस्थान: कांग्रेस में टिकट के लिए 150 दावेदार आए सामने, टोंक के 60 वार्डों में बढ़ी सियासी हलचल
राजस्थान: टोंक में आज भी कायम है नवाबी दौर की महफिल-ए-मिलाद की ऐतिहासिक परंपरा
राजस्थान: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार, स्मैक समेत नशीली दवाओं का जखीरा बरामद
उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त थाना अध्यक्ष का महापीठ ने किया स्वागत, यातायात व्यवस्था सुधारने की हुई मांग
उत्तर प्रदेश: स्कूलों की समस्याएं लंबित न रहें, डीएम ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश