-
☰
उत्तर प्रदेश: मोबाइल टावर बैटरी चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन आरोपी समेत 25 बैटरियां हुई बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के कस्बा बेहट के थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के कस्बा बेहट के थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल टावर बैटरियां, घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 8 मई 2026 को बेहट क्षेत्र में मोबाइल टावर से बैटरी चोरी और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना बेहट पुलिस चौकी ग्राम पूजनेकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम घुन्ना मोड़ पर संदिग्ध हालत में खड़े तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान निवासी हुसैन बस्ती बेहट अड्डा थाना मंडी सहारनपुर, सारिक निवासी अकबरपुर सुनहेटी थाना कैराना जनपद शामली तथा कादिर निवासी अकबरपुर सुनहेटी थाना कैराना जनपद शामली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने सहारनपुर जनपद के कई थाना क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी की वारदातें कबूल की हैं। आरोपियों ने ग्राम मुसैल, शाहपुर गाड़ा, हसनपुर मिर्जापुर, घड़कोली, घुन्ना, हरड़ाखेड़ी, पटनी पिलखनी, सरकड़ी शेख और जमालपुर समेत कई गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस जांच में कोतवाली देहात, चिलकाना, जनकपुरी, मिर्जापुर, गागलहेड़ी, फतेहपुर और बेहट थानों में दर्ज कई मुकदमों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सलमान पर चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और पुलिस मुठभेड़ सहित तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य दोनों आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।
हरियाणा: हिंदी की गूंज से गूंजा स्कूल, ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम
राजस्थान: टोंक में अवैध बजरी खनन का खेल जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश: सरकारी दफ्तरों के चक्कर बंद करो, जनता की पीएम मोदी से समयबद्ध समाधान की करी बड़ी मांग
उत्तराखंड: ऑपरेशन प्रहार में नशा तस्करों पर बड़ा वार, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार