Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कैश वैन लूट के बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, गोलियां लगते ही खुल गया लूटकांड का राज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 13/05/2026 12:48:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 13/05/2026 12:48:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की वेव सिटी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की वेव सिटी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि यह बदमाश जिनका नाम जुबेर ओर समीर है जो बीती 6 तारीख को कैश वैन की लूट में शामिल थे। इस मुठभेड़ में उनके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस काम्बिंग के जरिए उन्हें भी तलाश रही है। पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से एक स्विफ्ट कार और लूटी गई रकम में से ₹900000 लाख बरामद किए हैं। 

दरअसल गाजियाबाद क्राइम ब्रांच वेव सिटी थाना पुलिस सिहानी गेट थाना पुलिस और सिटी की अन्य पुलिस को यह जानकारी मिली कि वेव सिटी इलाके में कैश वैन की लूट में शामिल चारों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं तभी पुलिस से उनकी घेराबंदी की पुलिस से अपने आप को घीरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो चार में से दो बदमाशों के गोली लगी है, जिन्हें फिलहाल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मौके से इनके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है की उन्हें भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।