-
☰
राजस्थान: टोंक में अवैध बजरी खनन का खेल जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र की टोरडी सागर सहोदरा नदी में पिछले करीब दो वर्षों से अवैध बजरी खनन और परिवहन का खेल लगातार जारी होने के आरोप सामने आ रहे हैं।
विस्तार
राजस्थान: टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र की टोरडी सागर सहोदरा नदी में पिछले करीब दो वर्षों से अवैध बजरी खनन और परिवहन का खेल लगातार जारी होने के आरोप सामने आ रहे हैं। रायपुरा पुलिया, शेरगढ़, बालापुरा पुलिया, श्मशान घाट रपटे, निमुंकिया और डूंगरी क्षेत्र में कथित रूप से अतिक्रमण कर लाखों रुपये का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिना किसी वैध लीज और बिना कांटा पर्ची के बजरी का खुलेआम परिवहन हो रहा है, जबकि संबंधित विभाग कार्रवाई के बजाय मौन बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में जरूरत पड़ने पर आम लोगों को बजरी उपलब्ध नहीं होती, लेकिन बाहरी क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए लगातार सप्लाई की जा रही है। तेज रफ्तार टेप रिकॉर्डर की धुन पर दोडते बजरी वाहनों से मुख्य बाजार, विद्यालयों और आबादी क्षेत्र में हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। कई दुर्घटनाएं होने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं क्षेत्र की सड़कें और रोड़े भारी गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन विकास कार्यों की स्थिति सवालों के घेरे में है। अब आमजन के बीच चर्चा है कि आखिर अवैध बजरी खनन और परिवहन पर प्रशासन और संबंधित विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे।
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन उमड़ी मरीजों की भीड़
राजस्थान: कपासन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडाचूरा, अफीम व अवैध हथियार सहित आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: हड़ताल के बीच एसडीएम ने संभाली सफाई की कमान
हरियाणा: हांसी में छात्राओं के लिए एचपीवी टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर हुआ आयोजित आयोजित
हरियाणा: हिंदी की गूंज से गूंजा स्कूल, ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम