-
☰
उत्तराखंड: ऑपरेशन प्रहार में नशा तस्करों पर बड़ा वार, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: देहरादून में नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए एस एस पी देहरादून के निर्देशन में जारी ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
विस्तार
उत्तराखंड: देहरादून में नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए एस एस पी देहरादून के निर्देशन में जारी ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में नशा तस्करी और अवैध शराब के धंधे में शामिल 4 आरोपियों को दबोचा गया है। ऋषिकेश में गांजा तस्कर ढेर, ऋषिकेश पुलिस ने खांड गांव क्षेत्र से अनिल नाथ नाम के शातिर अपराधी को 1 किलो 220 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है। आरोपी पर पहले से चोरी और एन डी पी एस के कईं मुकदमे दर्ज हैं। क्लेमेंटाउन में चरस के साथ गिरफ्तारी, देहरादून पुलिस ने मोहब्बेवाला क्षेत्र में जाल बिछाकर कृतार्थ छेत्री को दबोचा। आरोपी के पास से 146.50 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। शराब तस्कर भी हत्थे चढे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुमित कुमार और गणेश को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 65 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की गई है। पुलिस की सख्त चेतावनी के साथ, पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। दून पुलिस ने साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी नशे के सौदागर को बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन प्रहार जैसे अभियानों से देहरादून में बढ़ते नशे के प्रचलन पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी। नशा तस्करों के खिलाफ निरंतर सख्त कदम उठाये जाएगें। अभियान द्वारा नशा मुक्त समाज और जागरूकता का जनहित में विस्तार होगा।