Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पीटीसी नरेन्द्रनगर में आधुनिक प्रशिक्षु भोजनालय का हुआ लोकार्पण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/06/2026 12:47:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/06/2026 12:47:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर (टिहरी गढ़वाल) में वर्तमान एवं भविष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षुओं को बेहतर भोजन एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षु भोजनालय के उच्चीकरण का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर (टिहरी गढ़वाल) में वर्तमान एवं भविष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षुओं को बेहतर भोजन एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षु भोजनालय के उच्चीकरण का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इसी क्रम में दिनांक 16 जून, 2026 को उच्चीकृत प्रशिक्षु भोजनालय का विधिवत लोकार्पण पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं निदेशक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक पीटीसी ने कहा कि किसी भी प्रशिक्षण संस्थान में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ उत्कृष्ट आवासीय एवं भोजन संबंधी सुविधाएँ भी समान रूप से महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं का स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं कार्यक्षमता उनके दैनिक वातावरण और उपलब्ध सुविधाओं पर निर्भर करती है। इसी उद्देश्य से प्रशिक्षु भोजनालय को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुविधाजनक एवं बेहतर वातावरण में भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि भोजनालय के उच्चीकरण से न केवल प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य एवं मनोबल में सकारात्मक वृद्धि होगी, बल्कि इससे प्रशिक्षण की समग्र गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता को भी बढ़ावा मिलेगा। संस्थान का उद्देश्य प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक आधुनिक, व्यवस्थित एवं प्रशिक्षु-केंद्रित बनाना है, ताकि उत्तराखण्ड पुलिस को दक्ष, अनुशासित एवं सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध कराया जा सके। लोकार्पण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं उपनिदेशक श्री प्रकाश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक (प्रशिक्षण) श्री विनोद गौड़, निरीक्षक श्री सुमन राणा, निरीक्षक केदार सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक सहित महाविद्यालय में नियुक्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षु उपस्थित रहे। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर निरंतर अपने प्रशिक्षण अवसंरचना, सुविधाओं एवं संसाधनों के आधुनिकीकरण की दिशा में कार्य कर रहा है, ताकि उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उच्च स्तरीय, प्रभावी एवं आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।