-
☰
उत्तर प्रदेश: कबीर साहेब के 629वें जन्मोत्सव पर आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर संत शिरोमणि परम सत्य एवं पूजनीय कबीर साहेब के 629वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महानगर के दिल्ली रोड स्थित शिव बैंक्वेट हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर संत शिरोमणि परम सत्य एवं पूजनीय कबीर साहेब के 629वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महानगर के दिल्ली रोड स्थित शिव बैंक्वेट हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद चौधरी इकरा हसन उपस्थित रहीं। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन कोरी समाज के पदाधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों द्वारा किया गया। अपने संबोधन में सांसद चौधरी इकरा हसन ने कहा कि कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को वह पहले भी संसद में उठा चुकी हैं और भविष्य में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाती रहेंगी। उन्होंने अपनी लोकसभा क्षेत्र में सभी मानकों को पूरा करते हुए संत कबीर साहेब के नाम पर स्मारक अथवा चौराहे के निर्माण का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कोरी समाज के अध्यक्ष रुद्रपाल कोरी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव कटार सिंह कोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश बुइयार, प्रदेश संगठन मंत्री रफल सिंह कोरी, एडवोकेट चंद्रपाल कोरी, रणधीर सिंह कोरी, अनिल कोरी, सोनू कोरी, रोहित कोरी, मदन कोरी, एडवोकेट भूषण सिंह कोरी, नगर निगम पार्षद एवं सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, साजिद चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, गोलू सहित बड़ी संख्या में कोरी समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने संत कबीर साहेब के विचारों को आत्मसात करने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत