Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/06/2026 12:42:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/06/2026 12:42:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान राज्य सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 0.5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद सहारनपुर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान राज्य सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 0.5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद सहारनपुर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशन में तथा नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान का संचालन एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा की अगुवाई में किया गया। अभियान के दौरान महिला कांस्टेबल 1961 नेहा एवं महिला कांस्टेबल 1981 रुपाक्षी ने रामपुर मनिहारान क्षेत्र के हाथी गेट, मैन बाजार, सर्राफा बाजार सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। विशेष रूप से डिजिटल अरेस्टिंग, स्टॉकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे विषयों पर जानकारी साझा की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए और सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। टीम ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों का उपयोग करने और समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। इनमें 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा तथा 112 आपातकालीन पुलिस सेवा प्रमुख रूप से शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए और सभी महिलाओं व बालिकाओं से अपील की गई कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं तथा उपलब्ध सरकारी सेवाओं और सहायता संसाधनों का निर्भीक होकर उपयोग करें।