Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: पूर्णागिरि मंदिर में सीएम धामी का स्वच्छता अभियान, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण

- Photo by :

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 16/06/2026 10:36:40 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 16/06/2026 10:36:40 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: खटीमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

विस्तार

उत्तराखंड: खटीमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई की और श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया।  कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने लगाए गए पौधे की देखभाल का संकल्प लेते हुए कहा कि यह अभियान मातृ-शक्ति के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा, "स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड का निर्माण जनभागीदारी के बिना संभव नहीं है। हर नागरिक अपने घर, मौहल्ले और सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले।" उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता और पौधरोपण जैसे अभियान तभी जनआंदोलन बनेंगे जब इसमें हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी होगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।