-
☰
गुजरात: 6.67 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाइक भी हुई बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: टोहाना जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टोहाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.67 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। सीआईए टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि 1 जुलाई को उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम सलैमपुरी-ढाणी नूरपुर दिवाना रोड स्थित नहर पुल के पास गश्त और नशा तस्करी रोकथाम अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ढाणी नूरपुर, गांव दिवाना निवासी प्रिंस पुत्र मोहन सिंह मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जिसे मौके पर ही रोककर काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की दाहिनी जेब से 6.67 ग्राम हेरोइन (पाउच सहित) बरामद हुई। इसके अलावा उसकी बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली। इस संबंध में थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 115 दिनांक 02.07.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
गुजरात: 80 वर्षीय विधवा तीन साल से नामांतरण के लिए भटक रही, राजस्व विभाग पर लापरवाही के लगे आरोप
गुजरात: वैज्ञानिक डॉ. सिको जोस विश्व के टॉप 5% वैज्ञानिकों में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश: इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट में विकास, निवेश और सतत आर्थिक प्रगति पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी में 45 दिवसीय कबड्डी व कुश्ती समर कैंप का हुआ समापन