-
☰
उत्तर प्रदेश: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बेवर कस्बा बेवर की शिवनगर कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक विवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान 27 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिवनगर कॉलोनी निवासी दीपांशु सक्सेना (28) की पत्नी अंजलि गुरुवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे जब पति दीपांशु की नींद खुली तो उन्होंने अंजलि को फंदे से लटका हुआ देखा। परिजनों की मदद से उन्हें नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अंजलि का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व कासगंज जनपद के नगरिया क्षेत्र के कायमगंज निवासी सूरज सिंह की पुत्री के रूप में दीपांशु सक्सेना से हुआ था। दंपती की ढाई वर्ष की एक बेटी भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार के लोग जलेबी बेचने का कार्य करते हैं। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गुजरात: 80 वर्षीय विधवा तीन साल से नामांतरण के लिए भटक रही, राजस्व विभाग पर लापरवाही के लगे आरोप
गुजरात: वैज्ञानिक डॉ. सिको जोस विश्व के टॉप 5% वैज्ञानिकों में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश: इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट में विकास, निवेश और सतत आर्थिक प्रगति पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी में 45 दिवसीय कबड्डी व कुश्ती समर कैंप का हुआ समापन