-
☰
हरियाणा: 480 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हिसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगाली चौकी क्षेत्र से एक तस्कर को 480 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। यह लगातार दूसरा दिन है जब पुलिस को नशा विरोधी अभियान में सफलता मिली है। पुलिस चौकी मंगाली के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्दीप उर्फ कालिया पुत्र रमेश, निवासी मंगाली आकलान, हिसार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गांधीनगर रोड स्थित श्री भभूता सिद्ध जोतराम भगवान धाम मंदिर के पास से काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काले रंग के पॉलिथीन बैग में रखे ‘PROXYCO SPAS’ ब्रांड के दो डिब्बों से कुल 480 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में इन कैप्सूल में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (Tramadol Hydrochloride) होने की पुष्टि हुई है। आरोपी द्वारा राजपत्रित अधिकारी के समक्ष तलाशी की मांग पर सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) मयंक मुदगिल (IPS) को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के सभी कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी की प्रक्रिया पूरी की गई। इस संबंध में थाना आजाद नगर, हिसार में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीले कैप्सूल कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। पुलिस अधीक्षक हिसार ने इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
गुजरात: 80 वर्षीय विधवा तीन साल से नामांतरण के लिए भटक रही, राजस्व विभाग पर लापरवाही के लगे आरोप
गुजरात: वैज्ञानिक डॉ. सिको जोस विश्व के टॉप 5% वैज्ञानिकों में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश: इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट में विकास, निवेश और सतत आर्थिक प्रगति पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी में 45 दिवसीय कबड्डी व कुश्ती समर कैंप का हुआ समापन